Advertisement

Main Ad

कोरॉना के बीच रेलवे करने जा रही है यह बड़ा बदलाव, सभी यात्री जाने पूरी बात - Shah Raaz Khan

 

सर्वाधिक नए केस वाले 10 राज्य महाराष्ट्र: 63,729 नए केस, अब तक कुल 37.03 लाख मरीज उत्तर प्रदेश: 27,360 नए केस, अब तक कुल 7.93 लाख मरीज दिल्ली: 19,486 नए केस, अब तक कुल 8.03 लाख मरीज छत्तीसगढ़: 14,912 नए केस, अब तक कुल 5.16 लाख मरीजकर्नाटक: 14,859 नए केस, अब तक कुल 11.24 लाख मरीज मध्य प्रदेश: 11,045 नए केस, अब तक कुल 3.84 लाख मरीज केरल: 10,031 नए केस, अब तक कुल 12.07 लाख मरीज गुजरात: 8,920 नए केस, अब तक कुल 3.84 लाख मरीज तमिलनाडु: 8,449 नए केस, अब तक कुल 9.71 लाख मरीज राजस्थान: 7,359 नए केस, अब तक कुल 3.95 लाख मरीज

 


देश में कोरोना महामारी रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। अब तक एक दिन में सामने आने वाले मामलों की संख्या 2 लाख से पार हो गई है। बहरहाल, इस बीच रेल सेवाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

आशंका जताई जा रही है कि विभिन्न राज्यों में लागू प्रतिबंधों के बीच क्या रेलवे एक बार फिर सभी ट्रेनों को बंद कर सकता है? रेलवे की ओर से इस पर आधिकारिक बयान आ गया है।

रेलवे ने कहा है कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में लागू लाकडाउन के बावजूद किसी राज्य ने अपने यहां से गुजरने वाली ट्रेनों को रद करने का आग्रह नहीं किया है। मौजूदा समय में ट्रेन सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

यात्रियों के लिए यह एक बड़ी राहत वाली खबर है। भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा का कहना है कि यात्रा करने वालों के लिए ट्रेनों की कोई कमी नहीं है। मांग के अनुसार ट्रेनें चलाई जाएंगी।

शर्मा ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या सामान्य देखी गई। जरूरत के अनुसार ट्रेनों की संख्या बढ़ाएंगे। यात्रियों की बड़ी संख्या होने की वजह से कोरोना वायरस से संक्रमित न होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट नहीं मांगी जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments